रामकोला में स्वास्थ्य सेवा को नई मजबूती: मां गीतांजली हॉस्पिटल बना भरोसे का केंद्र

रामकोला में स्वास्थ्य सेवा को नई मजबूती: मां गीतांजली हॉस्पिटल बना भरोसे का केंद्र

रामकोला, कुशीनगर। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बलुआ चौराहा, आश्रम रोड, रामकोला स्थित मां गीतांजली हॉस्पिटल आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस अस्पताल के संस्थापक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा हैं, जिनके नेतृत्व में अस्पताल लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रात-दिन किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। यहां नॉर्मल डिलीवरी एवं सिजेरियन ऑपरेशन, सभी प्रकार की सर्जरी, और गंभीर मरीजों के लिए ICU / NICU की अत्याधुनिक सुविधा मौजूद है।

डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य रामकोला जैसे ग्रामीण क्षेत्र में शहर जैसी चिकित्सा सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मां गीतांजली हॉस्पिटल खुलने से रामकोला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर और भरोसेमंद इलाज अपने ही क्षेत्र में मिल रहा है।